मेरठ। पितृ अमावस्या पर शनिवार को मखदूमपुर, भीकुंड और बस्तौरा नारंग स्थित गंगा के कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पितरों का तर्पण, पिंडदान और पूजा-अर्चना की।