मेरठ के बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल रहे। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईएमए के पदाधिकारी डॉ. मनीष त्यागी, डॉ. पंकज, डॉ. जेपी चिकारा, डॉ. तनुराज सिरोही और डॉ. प्रदीप त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।