फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की विभीषिका के साथ जिम्मेदारों की उदासीनता की दोहरी मार झेल रहे देवारावासी, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 26 Aug 2026 07:39 PM IST

सरयू नदी का जलस्तर बीते 48 घंटे से लगातार घट रहा है। पिछले 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर की कमी के बाद भी नदी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने के दौरान देवारांचल के हाता और नई बस्ती समेत कई गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। अब पानी घटने के साथ ही ग्रामीणों के सामने जलभराव, गंदगी और जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है। देवारांचल के हाता, जलरहवा और बिंदटोलिया गांवों की पड़ताल में सरकारी स्वच्छता व्यवस्था के दावों की हकीकत सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती केवल कागजों तक सीमित है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी गांवों में 100 प्रतिशत सफाई का दावा कर रहे हैं। हालांकि, मौके के फोटो और वीडियो दिखाने की बात पर बीडीओ ने भी एक ही ग्राम पंचायत में कई पुरवे और सिर्फ एक सफाईकर्मी की तैनाती के कारण कुछ जगह कमियां होने की बात स्वीकार की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें