मथुरा के छाता में छाता शुगर मिल को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार को आंदोलन तेज हो गया। इसके समर्थन में गांव कमई और करहला के सैकड़ों किसान, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पूरा परिसर 'जय जवान, जय किसान' के नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शुगर मिल बंद होने से क्षेत्र की आर्थिक कमर टूट चुकी है और किसानों को अपनी गन्ने की फसल बेचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।