मथुरा के कोसीकलां में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी हर्षोल्लास के साथ निकाला। कारवां देर शाम राछौर नगर पहुंचकर दुआ के साथ संपन्न हो गया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। बुधवार सुबह से ही जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर लोगों में जोश देखने को मिला। घरों से नए-नए कपड़े पहनकर बच्चे हाथों में इस्लामी परचम उठाकर सड़कों पर निकल आए। राठौर नगर चौराहे से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। जुलूस में मौलाना उवेश, हाफिज बिलाल, मौलाना जर्रार हुसैन, मौलाना अब्दुल वकील, मौलाना सलीम, अनवार उर्फ अन्नू, फरीद चौधरी, रहीश, शाहिद, लहरी इस्लाम आदि साथ चल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की लेकिन फिर भी जाम से लोग परेशान हुए। रेलवे स्टेशन मोड, घंटाघर चौराहे की ओर आने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया।