फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने होटल में पुलिस का छापा, दो नाबालिग लड़कियों को किया बरामद

Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 11:40 PM IST

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने स्थित एक होटल में नाबालिगों को कमरा उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने मौके पर मिले होटल कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होटल संचालक समेत एक अन्य आरोपी के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार जन्मभूमि के समीप होटल ब्रजराज में नाबालिगों के ठहरने की सूचना मिली थी। छापे के दौरान दो लड़कियां मिलीं, जिनकी उम्र करीब 16 और 17 वर्ष बताई गई है। होटल में मौजूद कर्मचारी ने पूछताछ में होटल का स्वामी जगदीश बताया। पुलिस के पहुंचने के बाद जगदीश मौके से फरार हो गया। मामले में इमरान पुत्र लाला हुसैन निवासी मटिया गेट क्षेत्र का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बरामद दोनों नाबालिगों को पुलिस ने संरक्षण में लेकर महिला पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है। स्थानीय लोगों ने होटल में बिना उचित पहचान पत्र के नाबालिगों को कमरे दिए जाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें