फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में चोरी की घटना के बाद आगरा में भी पुलिस सतर्क

कोसीकलां में ज्वैलरी शोरूम से चोरों ने 10 किलो सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये चोरी कर लिए। इस घटना के बाद आगरा में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। सराफा बाजार में सुरक्षा के साथ गश्त बढ़ाई जा रही है। जल्द ही पुलिस अधिकारी व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे और त्योहार से पहले सुरक्षा का प्लान बनाया जाएगा। शाहगंज, लोहामंडी, किनारी बाजार, सेब का बाजार, छत्ता क्षेत्र में बड़ी संख्या में सराफ की दुकानें और शोरूम हैं। सोने-चांदी का बड़े स्तर पर कारोबार होता है। रोजाना स्थानीय के साथ ही आसपास के जिलों से व्यापारी खरीद-फरोख्त के लिए आते हैं। अब नवरात्र के बाद त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। बाजारों में चहलकदमी तेज होगी। उधर, मथुरा के कोसीकलां स्थित सराफ बाजार में बड़ी वारदात के बाद आगरा पुलिस ने सराफ बाजार में सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि व्यापारियों के साथ थाना स्तर पर बैठकें की जाती हैं। इसके अलावा बाजारों में कैमरों से निगरानी की जाती है। सराफ बाजार में बैरियर की संख्या के साथ गश्त बढ़ाई जाएगी। त्योहार पर व्यापारियों के आने-जाने वाले रूट पर भी पुलिस मुश्तैद रहेगी। रात के समय चोर किसी वारदात को अंजाम न दे दें इसके लिए सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें