फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में 33 वर्ष बाद कांग्रेस दफ्तर लौटे श्याम सुंदर शर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मथुरा में 33 साल बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा और जेल से रिहा हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के एक मंच पर आने से पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री ने संघर्ष का संकल्प जताया, जबकि धनगर ने वोट चोरी के आरोप को दोहराते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। सेठवाड़ा कार्यालय पर पूर्व मंत्री का माला दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही लोकतंत्र और संविधान बचाने की उम्मीद है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर कथित वोट चोरी के विरोध में जेल गए युवा कार्यकर्ताओं ने साबित किया है कि कांग्रेस का खून डरता नहीं है। उनके अनुभव और कार्यकर्ताओं के जोश से सत्ता की ईंट से ईंट बजा देंगे। मुकेश धनगर ने कहा कि पुलिस की लाठियां और जेल की सलाखें कांग्रेस की आवाज नहीं दबा सकतीं। जेल से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं के हौसले दस गुना मजबूत हुए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। वहीं नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी उनके साथ सड़क पर उतरेगी। छाता के गांव फालेन निवासी रामवीर चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। यहां जेल से रिहा अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, राजेश कुमार का भी स्वागत किया। इस दौरान प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा, राजन पाठक, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सेना, प्रवीण ठाकुर, रूपा लवानियां, रमेश कश्यप, विपुल पाठक, अर्पित जादौन, अनाम धन्य तिवारी, दुर्गेश बघेल, महेश चौबे, रवि वाल्मीकि, संदीप हिंडोल, हरिओम उपाध्याय, राजेश सारस्वत, अशोक निषाद, मेदाराम, मोनू कुरैशी, हाशिम हुमेंर, यतीश उपमन्यु, अनूप गौतम आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें