फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नंदगांव के बंटा वारी कुंज में धूमधाम से नंदोत्सव, ‘नंद घर आनंद भयो’ के पदों से गूंजा मंदिर

Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 11:33 AM IST

नंदगांव। कस्बे के प्रख्यात पुष्टिमार्गीय बंटा वारी कुंज में ठाकुर श्री नवनीत प्रिया जी के प्राकट्य के अगले दिन शनिवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन कर नंदोत्सव की खुशियों में भाग लिया। इस अवसर पर ठाकुर श्री नवनीत प्रिया जी को विधिवत रूप से सुंदर सजे हुए पलने में विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से ठाकुर जी को पलना झुलाया और मंगलकामनाएं कीं। पलना झुलाने के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास के वातावरण से भर गया। नंदोत्सव के दौरान भक्तों को प्रसाद के साथ खेल-खिलौने भी वितरित किए गए। बाल स्वरूप ठाकुर जी के प्राकट्य की खुशी में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें