फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में मांट का दबदबा

मथुरा के बाजना इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सोमवार को जनपदीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मांट क्षेत्र की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग में छाता की टीम विजेता रही, जबकि मांट को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में मांट की टीम ने मथुरा को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में मांट ने छाता को मात देकर खिताब जीता। अंडर-19 वर्ग में छाता की टीम प्रथम और मांट की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बाजना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. देव प्रकाश शर्मा, डॉ. लोकेश पालीवाल, डॉ. रोहिताश्व सोलंकी, राजेंद्र सिंह और हरिकेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज मांट के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश शर्मा ने प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए संयोजक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा और विद्यालय स्टाफ की सराहना की। संयोजक की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। प्रतियोगिता का संचालन मेघश्याम पीटीआई और अनिल मौर्य ने किया। निर्णायक मंडल में बलभद्र सिंह, अनिल चौधरी, किशन कुमार, शोभित शर्मा, महावीर सिंह, जयप्रकाश, सर्वेश सोलंकी, रजत चौधरी, रवि प्रकाश, राकेश साहू और पंकज चौधरी शामिल रहे। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें