फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के लिए बनाए केंद्र

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद में प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मॉक पोल कर मतदान प्रक्रिया को भी देखा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा पांचों विधानसभा क्षेत्रों के तहसील मुख्यालयों पर भी ऐसे केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर आम नागरिकों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। उन्हें स्वयं मॉक मतदान कराकर प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक नायब तहसीलदार, दो कर्मचारी और एक मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहकर जानकारी देंगे। जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जागरूकता पर जोर दिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर 21 और 22 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें