फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एकादशी पर दाऊजी महाराज के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

मथुरा के बलदेव में एकादशी पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने दो दिवसीय एकादशी पर्व में श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। भजन-कीर्तन व संकीर्तन में भक्तजन भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। भक्ति गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते झूमते व जयकारे लगाते दिखाई दिए। मंदिर दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग प्रसाद लगा कर मनौती मांगी। महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने एकादशी का व्रत रखकर मंदिर में दर्शन किए। दूर-दराज से श्रद्धालु दाऊजी महाराज के दर्शन के लिए बलदेव पहुंचे। मान्यता है एकादशी के दिन भगवान के दर्शन व भक्ति-आराधना करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था से हर एकादशी पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें