फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में यतेंद्र मुकद्दम फिर बने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष, समर्थकों ने किया स्वागत

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर यतेंद्र मुकद्दम के दोबारा चुने जाने पर सोमवार को होली गेट स्थित कार्यालय पर अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें कांग्रेसियों ने फूल-माला और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और महेश पाठक ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत से अभिभूत यतेंद्र मुकद्दम ने पार्टी नेतृत्व और नेताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि शहर के हर कांग्रेस कार्यकर्ता के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। वह पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से जिम्मेदारी निभाएंगे। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं युवा ऊर्जा से संगठन मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनका परिवार है। उनके सम्मान एवं अधिकारों के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे। जनता के मुद्दों पर सड़क से प्रशासन तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मुकद्दम का दोबारा अध्यक्ष बनना उनके कार्यों और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव का परिचायक है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा जनता तक पहुंचानी होगी। महेश पाठक ने भी बधाई देकर कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सभी को साथ लेकर चलना एवं निरंतर संपर्क बनाए रखना जरूरी है। इसमें डॉ. आजाद, मलिक अरोड़ा, पार्षद संतोष पाठक, गिरधारी पाठक, मुकीम कुरैशी, अशोक शर्मा, राजू फारूकी, दीपक पाठक, संदेश पाठक, नरेश पाल सिंह, राहुल चतुर्वेदी, राजन पाठक, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, ललित चौहान, कमल शर्मा, राहुल चतुर्वेदी आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें