मथुरा। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा मसानी में श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार सजा, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। कीर्तन दरबार में आगरा से आए हरिप्रीत सिंह ने गुरबाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी के बीच श्रद्धालु हाथ जोड़े श्रद्धा के साथ बैठे रहे। गुरुद्वारे के प्रधान हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह राधा नगर, धौली प्याऊ और कृष्णा नगर गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां मसानी गुरुद्वारा पहुंचीं, जिनका संगत की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भूषण जुनेजा, विनोद सिंह, सुच्चा सिंह, पवनदीप सिंह, सुनील जुनेजा, रानी आहूजा, गुरवंत कौर, पुलकित कौर, कमलजीत, तन्नू और रवनीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।