फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोकिलावन धाम में 23 नवंबर से होगी भागवत कथा, तैयारियां शुरू

मथुरा के कोकिलावन स्थित शनिधाम में संत रामेश्वर दास महाराज की 68वीं पुण्यतिथि महोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। महोत्सव में जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि 23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। वहीं 24 नवंबर को श्री निम्बार्क जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम चार बजे श्री बिहारीजी मंदिर से प्रारंभ होकर भगवती मंदिर पर पहुंचकर विश्राम करेगी। 29 नवंबर को प्रातः सात बजे हवन होगा। इसके बाद सुबह आठ बजे गुरुजी का अभिषेक किया जाएगा। 30 नवंबर को सुबह नौ बजे बाल भोग, दस बजे सत्संग और 11 बजे श्रीमहंतों की विदाई होगी। दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें