फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ पर एबीवीपी का हंगामा, सड़क पर लगा जाम

मथुरा के बीएसए कॉलेज में एक छात्रा के साथ दूसरे छात्र संगठन के कार्यकर्ता द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी छात्र ने उससे जबरन मोबाइल नंबर मांगा और विरोध करने पर उसका दुपट्टा खींच लिया। पीड़िता अब न्याय की गुहार लगा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और कॉलेज में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी के विरुद्ध तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। हंगामे और विरोध प्रदर्शन के कारण बीएसए कॉलेज रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपी छात्र पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें