मैनपुरी के सदर बाजार के बड़े चौराहे पर त्योहार के चलते वाहनों का दबाव बढ़ गया तो जाम लग गया। इस दौरान एक ई-रिक्शा चालक व अन्य युवक आपस में वाहन टकराने को लेकर भिड़ गए। दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान चौराहे पर खड़े होमगार्ड तमाशबीन बने रहे। विवाद की वजह से काफी देर तक जाम लग रहा। इससे अन्य लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।