मैनपुरी के बरनाहल में बुधवार को कस्बे के इस्लामिया स्कूल से जुलूस निकाला गया। जुलूस में लोग हाथों मे हरा झंडा लेकर चले। बच्चे और बुजुर्ग सभी लोगों में उत्साह दिखा। इस्लामिया स्कूल से शुरू होकर जुलूस का दिहुली चौराहा, मेन बाजार से जाटवन मोहल्ला, होली तिराहा से गुजरते हुए इस्लामिया स्कूल पर समापन हुआ।