फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिगड़ा खानपान और घंटों बैठे रहकर काम करना दे रहा पाइल्स की बीमारी

फास्टफूड की लत और अधिक समय तक बैठकर काम करना लोगों की शारीरिक क्षमताओं को भी प्रभावित कर रहा है। लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है। वे पाइल्स जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सर्जन के पास आने वाला हर चौथा मरीज पाइल्स की चपेट में है। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. गौरव पारिख बताते हैं कि अब हर आदमी घर का भोजन छोड़कर फास्टफूड की ओर भाग रहा है। सब्जियों में मसालों का अधिक प्रयोग कर रहा है। अधिकतर लोग करीब पांच से छह घंटे तक बैठकर काम करते हैं। काम की व्यस्तता के कारण लोग पर्याप्त व्यायाम भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं लोगों का खान-पान भी बिगड़ा है। इसका नतीजा यह है कि वे पाइल्स जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें