मैनपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को यादव महासभा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत करहल चौराहा से हुई। यात्रा में 15 से अधिक सुंदर झांकियां और रोड शो आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।