मैनपुरी के बेवर में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रकाश प्रधान को बेवर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने प्रकाश प्रधान को 9 अक्तूबर से ही आवास पर नजरबंद कर रखा है। उनके घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का हनन बताया है।