फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 05:25 PM IST

हल्द्वानी में राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद स्मारक के सामने धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए भाजपा की साजिश बताया। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हिंदू संगठनों ने शुद्धिकरण किया था। इसका विरोध करने पर राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ये दलितों का अपमान है। प्रदर्शन में अश्वनी जैन, दीपक शर्मा, ताहिर हुसैन, अदनान कुरैशी, गीता सिंह, याकूब शेख, बशीर रॉकी आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें