फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष पार्क में सजी श्रीराम की झांकी, कलाकारों ने बांधा समां

लखीमपुर खीरी में गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर के सुभाष पार्क में पिछले 19 वर्षों से चल रहे सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम है। महोत्सव में प्रतिदिन उत्तराखंड से आए कलाकारों की ओर से आकर्षक झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मंगलवार रात कलाकारों ने श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की। इसके साथ ही कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी और धार्मिक कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पंडाल में गणपति बप्पा मोरिया समेत अन्य जयकारे गूंजते रहे। आयोजक विकास रस्तोगी ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन झांकियों के साथ आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें