निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें सदर एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी।