फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का बुलडोजर जाति-धर्म देखकर चलता : रामजीलाल सुमन

कासगंज में समाजवादी पार्टी की ओर से गांव अहरौली के आंबेडकर पार्क में सोमवार को दलित चेतना शिविर आयोजित किया गया। इसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजीलाल सुमन ने शिरकत की। उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 151 स्थानों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी गईं हैं। सरकार अगर सख्त कार्रवाई करती तो मूर्तियां नहीं टूटती। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर जाति-धर्म देखकर चलता है। मूर्तियां तोड़ने के मामले में नहीं चलता। भगवान गौतम बुद्ध और आंबेडकर की मूर्तियां को नहीं, बल्कि उनके विचारों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति पैदा नहीं हुआ जो आंबेडकर के विचारों को खत्म कर दे। सभी वर्गों में इस सरकार के खिलाफ नाराजगी है। 50 सालों तक नागपुर के आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया गया। इनका तिरंगा यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि मजहबी जूनून खत्म हो रहा है। दलितों के लिए बनाई गई 43 प्रतिशत योजनाओं पर धनराशि खर्च नहीं होती। भारत सरकार में 10 लाख पद खाली हैं। आउट सोर्स के माध्यम से भर्तियां हो रही हैं। सरकार किश्तों में आरक्षण को खत्म कर रही है। उत्तर प्रदेश में ठेका पर नौकरियां बांटी जा रहीं है। उन्हाेंने बसपा का नाम लिए बिना तंज कसा कि वर्ष 2007 में एक पार्टी को 30 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, लेकिन 2024 के चुनाव में उनका वोट प्रतिशत मात्र 9 प्रतिशत रह गया। वह पार्टी बीजेपी से मिली हुई है। इस दौरान मंच पर पूर्व सांसद देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, राजकुमार यादव, गौरव बघेल, देवप्रकाश देवू्, अरूण राजपूत टिंकू भईया, देवेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे। उन्होंने फूलमाला और पगड़ी पहना कर सांसद का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें