फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की

विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने रामायण फिल्म में राम के चरित्र कम कर रावण का महिमामंडन करने का आरोप लगाया है। सोमवार को जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज सभागार में विहिप के हितचिंतक अभियान समारोह में आए परांडे ने फिल्म का सेंसर प्रमाणपत्र निरस्त कर उसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि अहिल्या उद्धार, निषादराज से मित्रता और केवट की भक्ति जैसे रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों को फिल्म में स्थान नहीं दिया गया है। भगवान राम के ऋषि-मुनियों की साधना, यज्ञ और गुरुकुलों की रक्षा के अभियान को केवल सीता हरण के प्रतिशोध से जोड़कर दिखाना गलत है। आरोप लगाया कि रावण को शोषितों के उद्धारक के रूप में प्रस्तुत करना हिंदू समाज की भावनाओं पर आघात है। रामकथा समाज को पारिवारिक, सामाजिक और राजनीतिक मर्यादाओं का संदेश देती है। इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। विहिप इसका विरोध करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें