मरहमत नगर में प्लांट की बाउंड्री तोड़ने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, संवाद न्यूज़ एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा का कहना है किपुलिस मामले की जांच कर रही है।