फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामादेवी चौराहे पर चला यातायात जागरूकता अभियान, डीसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में ई-ऑटो चालकों की हुई चेकिंग

चकेरी क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर सोमवार शाम को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान डीसीपी ट्रैफिक अमरनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान रामादेवी चौराहे पर ई-ऑटो रिक्शा चालकों के वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर (मुंह में लगाने वाला शराब मापने वाला यंत्र) लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और चालकों की चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने चालकों को समझाया कि नशे में वाहन चलाना खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें