कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों ने यूपीआई पर लगाए जा रहे एमडीआर शुल्क के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और पैदल मार्च निकालते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि एमडीआर समाप्त न हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।