फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: गगनीखेड़ा झील में पहले मूर्ति विसर्जन करने को लेकर दो पक्ष भिड़े

कोतवाली गंगाघाट के गगनीखेड़ा स्थित विसर्जन स्थल झील में गणेश मूर्ति को पहले विसर्जन करने को लेकर हुईं धक्क-मुक्की मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। इस बीच किसी ने झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मौके पर रही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। मंगलवार शाम करीब चार बजे नगर के पोनीरोड और राजधानी मार्ग से गणेश मूर्ति विसर्जन करने को लेकर दो पक्ष के लोग गगनीखेड़ा विसर्जन स्थल पहुंचे। जहां पहले मूर्ति विसर्जन करने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई इस बीच कुछ लोगों ने गाली गलौज की तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान वहां रहे महिलाओं और बच्चों के बीच चीख पुकार मचने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग किया और समझा कर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल कर दिया। हलांकि इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि अमर उजाला संवाद नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था समझा कर मामला शांत करा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें