अशोक नगर साउथ दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है। मां दुर्गा बेटी के रूप में पंडाल में विराजमान होती हैं। उनकी आरती उनका प्रसाद और पंडाल की थीम खेलो इंडिया है। इसको लेकर अनुश्री और श्वेता धुनूची को पेंट कर रही हैं। क्योंकि आरती धुनूची मां के लिए खास होती है। इसलिए उसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। अध्यक्ष पुलक भट्टाचार्य ने तैयारियों की जानकारी दी।