मंधना चौराहे के पास सीवर के पानी की निकासी के लिए काटी गई स्टेट हाईवे मंधना-गंगा बैराज सड़क पर गिट्टी और डस्ट का कच्चा पैचवर्क करा दिया गया है। नाला चोक होने के कारण सीवर का पानी सड़क और दुकानों के आसपास भर रहा था। इससे परेशान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने पानी की निकासी के लिए स्टेट हाईवे की सड़क को नालीनुमा काट दिया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क पर मिट्टी डालकर कच्चा पैचवर्क करा दिया गया। हालांकि, पक्का निर्माण नहीं होने से सड़क की मजबूती और दोबारा गड्ढा होने की आशंका बनी हुई है।