चौबेपुर ब्लॉक के कुकरादेव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। विद्यालय परिसर में बने दिव्यांग शौचालय में ताला लटक रहा है। इससे दिव्यांग बच्चों को शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, विद्यालय परिसर में अन्ना मवेशी खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। विद्यालय परिसर में मवेशियों की मौजूदगी से बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन कुकरादेव प्राथमिक विद्यालय की स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रही है।