फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुरसौली में नाले की पूरी सिल्ट निकाली, साफ हुआ पानी का रास्ता

कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में लंबे समय से चोक पड़े नाले की आखिरकार सफाई करा दी गई। नाले में बड़ी-बड़ी जंगली घास उगने और सिल्ट जमा होने से पानी का प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों ने नाले की सफाई कराई। नाले से पूरी सिल्ट निकालने के साथ ही उसमें उगी जंगली घास को भी हटाया गया। सफाई होने से अब नाले में पानी का प्रवाह सुचारु हो गया है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें