फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रोडवेज बस ने स्कूल बस में मारी टक्कर, बचा हादसा

चकेरी के कृष्णा नगर चौराहे पर रोडवेज बस ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि स्कूल बस में बच्चे नहीं थे। ड्राइवर बस लेकर कृष्णापुरम स्कूल की ओर आ रहे थे तभी चौराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस रोडवेज बस चालक को पकड़ कर चौकी ले गई। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें