प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारी तात्या टोपे से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर आज भी लोगों में देशभक्ति का भाव जगाती है।बिठूर संग्रहालय में रखा तात्या टोपे का खंजर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस ऐतिहासिक धरोहर को देखकर लोगों के मन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के संघर्ष और बलिदान की यादें ताजा हो जाती हैं।तात्या टोपे ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उनके साहस,युद्ध कौशल और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को आज भी याद किया जाता है।संग्रहालय में रखा उनका खंजर उस दौर के संघर्ष की याद दिलाता है जब क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन को चुनौती देने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। बिठूर की ऐतिहासिक धरती का स्वतंत्रता संग्राम से गहरा नाता रहा है।यहां संग्रहालय में संरक्षित क्रांतिकारियों से जुड़ी धरोहरें नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ ही उनमें देशप्रेम की भावना भी जागृत करती हैं।