कभी किसानों के लिए मुनाफे की फसल माने जाने वाला आलू अब घाटे का सौदा बन गया है। शिवराजपुर क्षेत्र में बाजार में उचित दाम नहीं मिलने और कोल्ड स्टोरेज का किराया भारी पड़ने से किसान परेशान हैं। हालत यह है कि किसान आलू को सड़क किनारे और खेतों में फेंकने को मजबूर हैं।