फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राष्ट्रीय महामंत्री ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने लखनऊ से कानपुर देहात जाते हुए रामादेवी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि बागपत से बलिया तक, सोनभद्र से सहारनपुर तक, एनडीए के जहां-जहां प्रत्याशी लड़ेंगे, वहां-वहां पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन से एकजुट होकर उन्हें जिताने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी ने पूरे प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि जिले-जिले में लाभार्थियों से मिलकर और महिलाओं के बीच जाकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में वृहद रूप से बताएं। इस दौरान श्री सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष, रजनीकांत मिश्रा, मोहम्मद उस्मान व नरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें