कानपुर की मेयर प्रमिला पाण्डेय ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर घाटमपुर पहुंचकर प्रसिद्ध मां कूष्मांडा देवी के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में माता के दर्शन कर प्रदेश और शहरवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना की।