मंधना टिकरा मार्ग के चौड़ीकरण के तहत बिजली घर के आगे नाले की सकरी पुलिया को चौड़ा करके पुल तो बना दिया गया था, लेकिन पुल के दोनों तरफ गहरी खाई होने की वजह से रात में अक्सर कई वाहन खाई में जा गिरते थे। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब ठेकेदार ने नाले के दोनों तरफ लोहे के गार्डर लगवा दिए हैं, जिससे रात में वाहनों के आवागमन में सुगमता हो गई है।