कल्याणपुर में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कल्याणपुर ब्लॉक के गंभीरपुर कछार में बनी डिजिटल लाइब्रेरी बंद मिली। ऐसे में विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।