फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शबद कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा, दंगा पीड़ितों की मदद का संकल्प

किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में रविवार को बाबा नामदेव के पावन पर्व पर गुरमत समागम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लखनऊ से आए रागी जत्थे सुप्रीत सिंह और रकम सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। रागी रविन्दर ने संत शिरोमणि भगत नामदेव के जीवन और उनकी वाणी की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि उनकी वाणी के पवित्र शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी अंकित हैं। कार्यक्रम के अंत में क्षत्रिय टांक सभा के सेवादारों ने अतिथियों को सिरोपा और श्री साहिब (कृपाण) भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें