मंधना कुरसौली मार्ग पर स्थित दो इंटर कॉलेज के ठीक सामने सड़क की आधी लेन कूड़े से पटी हुई थी। अमर उजाला ने बीते 21 अक्टूबर को समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने अब सड़क की लेन पर से कूड़े को एक तरफ कर दिया है। हालांकि, अभी कूड़े का उठान बाकी है।