कानपुर नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास व राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाई गई। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं नगर आयुक्त ने शहर में चले 157 घंटे के निरंतर सफाई महाअभियान के सफल समापन की घोषणा करते हुए सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।