सिंहपुर में मैनावती मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 11 बजे करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे वाहन सवारों ने मगरमच्छ देखा, तो वाहनों को रोककर 112 पर सूचना दी। इस दौरान मैनावती मार्ग पर ट्राफिक रुक गया और कौतूहलवश लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू करके गंगा नदी में ले जाकर छोड़ा।