कानपुर के हैलट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक की मदद से कूबड़ हटाने (काइफ़ोस्कॉलियोसिस) की सफल सर्जरी कर सरसौल के 16 वर्षीय गोविंद की पैदाइशी तिरछी रीढ़ को सीधा किया गया है। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह के अनुसार यह रीढ़ से जुड़ी सबसे जटिल सर्जरी है, जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष की सहायता से पूरी तरह निःशुल्क किया गया और अब किशोर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।