सिंहपुर चौराहे के पास सड़क पर उड़ती हुई धूल की वजह से स्थानीय लोगों का जीना दूभर है। सड़क पर पैचवर्क के नाम गिट्टी और डस्ट डाल दी गयी थी इस वजह से धूल के गुबार उठते रहते हैं। धूल से न सिर्फ स्थानीय दुकानदार बल्कि राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।