सिंहपुर चौराहे पर जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से सिंहपुर से मंधना-गंगा बैराज जाने वाले मार्ग और सिंहपुर से कल्याणपुर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रभावी इंतजाम नहीं होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।