बर्रा बाईपास से जरौली फेस-वन होते हुए नौबस्ता सब्जी मंडी तक जाने वाली करीब पांच किलोमीटर सड़क जर्जर होने के कारण राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खतरनाक हो गई है। पानी से लबालब सड़क पर वाहन ऐसे गुजरते नजर आते हैं, जैसे सड़क पर नहीं बल्कि पानी में नाव चल रही हो।