नवरात्र की चौथे दिन बुधवार को मां कूष्मांडा देवी मंदिर में आयोजित दीपदान कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सूरज ढलने के साथ ही कुष्मांडा देवी की हुई महाआरती में भी बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। जिसके बाद शुरू हुए दीपदान कार्यक्रम का नजारा जहां देखते ही बन रहा वहीं इस दौरान मां कुष्मांडा के जयकारों से आसमान गूंजने लगा।